फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The workers accused the technical assistant of indecency

श्रमिकों ने तकनीकी सहायक पर लगाया अभ्रदता का आरोप

Sat, 27 Nov 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The workers accused the technical assistant of indecency
बलरामपुर। तुलसीपुर ब्लाक के कौवपुर में तैनात तकनीकी सहायक पर महिला मेट व श्रमिकों ने अभद्र व्यवहार करने और फोन पर अश्लील बाते करने का आरोप लगाया है। महिला मेट व श्रमिकों ने सीडीओ को शिकायती पत्र भेजकर जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले में कार्रवाई न होने पर महिला मेट व श्रमिकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

थाना महराजगंज तराई के ग्राम पंचायत दांदव महिला मेट व श्रमिक ओमकार, राधेश्याम, संतोष कुमार, राम नरेश, स्वामीनाथ व गुर प्रसाद आदि ने सीडीओ को भेजी गई शिकायत में कहा है कि बल्दीडीह गांव के खरझार नाला के तटबंध पर मनरेगा के तहत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक पर तैनात तकनीकी सहायक राधेश्याम यादव कार्यस्थल पर पहुंचकर महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर कार्य से निकाल देने की धमकी दी। इन लोगों ने सीडीओ से मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ को संबोधित पत्र अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आलोक सिंह को सौंपा है। मामले में श्रमिकों ने एसपी से कार्रवाई करने की भी गुहार लगाई है। तकनीकी सहायक राधेश्याम वर्मा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। सीडीओ रिया केजरीवाल ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed