{"_id":"67f56faad08afe8d350c2dd1","slug":"the-wedding-material-of-two-daughters-was-burnt-to-ashes-balrampur-news-c-99-1-brp1008-123924-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दो बेटियों की शादी का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दो बेटियों की शादी का सामान जलकर राख
Wed, 09 Apr 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के अमरहवा गांव में आग लगने से जला मकान। संवाद
बलरामपुर/हरैया सतघरवा। सदर तहसील के ग्राम गनवरिया लक्ष्मनपुर में सोमवार की शाम एक भीषण आग में 11 घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इस आग में दो बेटियों की शादी का सामान भी जल गया, जिससे उनकी शादी के अरमानों पर पानी फिर गया।
सोमवार देर शाम चंपादेवी के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों ने राम निवास, ओमकार, अज्ञेयराम, हनोमान, रामजस, तुलसीराम, नीबर, गंगाराम, बालकदास और ग्राम प्रधान संजय सिंह के फूस बैठकों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। ग्रामीणों को आग बुझाने में घंटों संघर्ष करना पड़ा। आग में चारा मशीन, नगदी, साइकिल, और हनोमन व बालकदास के किराना दुकान और ढाबली में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। एसडीएम सदर, संजीव कुमार यादव ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए हल्का लेखपाल मिथुन चक्रवर्ती को भेजा गया है और रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
11 और 14 मई को होनी थी शादी
पीड़ित गप्पू ने बताया कि उनकी बेटी खुशबू की शादी 14 मई को होनी थी, जबकि राम निवास की बेटी सुशीला की शादी 11 मई को तय थी। दोनों परिवारों के लोग शादी के सामान की खरीदारी में व्यस्त थे, लेकिन आग की लपटों में सब कुछ स्वाहा हो गया। अब दोनों परिवारों को अपनी बेटियों की शादी के लिए होने वाले इंतजामों की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
20 बीघा फसल जली
बलरामपुर/ललिया। सदर तहसील के करमैती गांव में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में 20 बीघा गेहूं और गन्ना जलकर राख हो गया। किसान रामशरण ने बताया कि उनके खेत में लगी आग में पांच बीघा गेहूं जल गए, जबकि रामसागर यादव का पांच बीघा गेहूं, मंगली प्रसाद जायसवाल का चार बीघा गन्ना, राम जायसवाल का तीन बीघा गन्ना और रामदयाल यादव का दो बीघा गन्ना भी जलकर राख हो गया। सूचना के बाद भी दमकल की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, लेकिन ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग पर काबू पा लिया। लेखपाल महाराज नारायण ने बताया कि क्षति का आकलन कर लिया गया है और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। संवाद