{"_id":"5d94c7688ebc3e93b65d5840","slug":"the-tricolor-was-hoisted-in-schools-on-gandhi-jayanti-balrampur-news-lko4847592166","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर स्कूलों में शान से फहराया गया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती पर स्कूलों में शान से फहराया गया तिरंगा
विज्ञापन
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शा?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले के सभी स्कूलों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शान से तिरंगा फहराया गया। प्रभातफेरी निकालकर बापू व शास्त्री को याद किया गया। जिले भर के स्कूलों में साफ-सफाई कर स्वच्छता की अलख जगाई गई। पौधरोपण करके पर्यावरण को संतुलित करने पर बल दिया गया।
प्रात: 6.30 बजे एमपीपी इंटर कॉलेज से प्रभात फेरी निकाली गई। आंबेडकर चौराहा, मेजर चौराहा, पुरानी चौक व वीर विनय चौराहा होते हुए कॉलेज पहुंचकर प्रभातफेरी समाप्त हुई। डीआईओएस एमके कन्नौजिया की निगरानी में नगर क्षेत्र में तथा बीएसए हरिहर प्रसाद की निगरानी में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया।
प्रात: 7 बजे स्पोटर्स स्टेडियम में तेज चाल प्रतियोगिता कराई गई। 7.30 बजे बहराइच व मलिन बस्ती की साफ-सफाई ईओ नगर पालिका राकेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में कराया गया। 8.05 से 8.30 बजे तक सभी स्कूलों में गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया गया। एमपीपी इंटर कॉलेज में गांधी दर्शन एवं स्वच्छता विषय पर गोष्ठी कराई गई। डीपीआरओ नरेश चंद्र ने विद्यालयों में प्रभात फेरी, ध्वजरोहण व गांधी जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. एनके सिंह के निगरानी में गांधी व शास्त्री के जयंती पर सभागार में कार्यक्रम कराए गए। एनएसएस व एनसीसी के स्वयं सेवकों एवं कैडेटस ने पर्यावरण संतुलन के लिए प्रेरित किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव रंजन व डॉ. अमरेंद्र सिंह के निगरानी में एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की सफाई की एवं पौधरोपण किया। डॉ. अमरेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत व डॉ. राजीव रंजन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।