फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The tourist destination of Devipatan Dham will attract tourists

Balrampur News: सैलानियों को लुभाएगा देवीपाटन धाम का पर्यटन स्थल

Tue, 15 Apr 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 15 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The tourist destination of Devipatan Dham will attract tourists
बलरामपुर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शक्तिपीठ देवीपाटन धाम को भव्य पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 26 करोड़ 48 लाख 34 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस धनराशि से 250 बीघे भूमि की खरीद कर देवीपाटन मंदिर के चारों ओर पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अब देवीपाटन धाम में मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ पर्यटन सुविधाओं का भी आनंद ले सकेंगे। देवीपाटन तीर्थ विकास परिषद के गठन के साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। काशी विश्वनाथ कॉरीडोर की तर्ज पर देवीपाटन धाम में भी भव्य कॉरीडोर निर्माण की योजना बनाई गई है। देवीपाटन तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार इस परियोजना में कुल 120 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित है।
विज्ञापन


प्रमुख प्रस्तावित कार्य इस प्रकार हैं:
पर्यटन विकास व सौंदर्यीकरण – 15 करोड़
मंदिर परिसर में पार्किंग – 10 करोड़
सूर्यकुंड जीर्णोद्धार – 5 करोड़
ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था – 15 करोड़
तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र – 24 करोड़
कैफेटेरिया व कॉरीडोर – 20 करोड़
अन्य पर्यटन सुविधाएं – 16 करोड़
विद्युत उपकेंद्र व बाहरी विद्युतीकरण – 15 करोड़

स्थापत्य कला में झलकेगी पौराणिक छवि
कॉरीडोर डिज़ाइन में मंदिर परिसर के पीछे स्थित तालाब को ‘रिवर फ्रंट’ के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही मंदिर के अंदर और बाहर नागर (उत्तर भारतीय), द्रविड़ (दक्षिण भारतीय) और वेसर (मध्य भारतीय) स्थापत्य शैलियों की सजावट से इसे सजाया जाएगा, जो पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर धाम तुलसीपुर में पर्यटन विकास के लिए 250 बीघे भूमि खरीद की तैयारी की जा रही है। शासन से इसके लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
– मनीष श्रीवास्तव, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed