फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The sun did not come, people shivering with cold

पारा पहुंचा सात डिग्री, बढ़ी कड़ाके की ठंड

Wed, 20 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
The sun did not come, people shivering with cold
बलरामपुर। जिले में बुधवार को अचानक मौसम में बदलाव हुआ। दिनभर सूरज के नहीं निकलने व धुंध छाई रहने से लोग ठंड से कांपते नजर आए। सुबह शाम घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम वैज्ञानिक ने दो तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को दिन भर सूरज नहीं निकलने और कोहरे के चलते ठंड का असर बढ़ गया। घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा है। कड़ाके की ठंड बढ़ने से गरीबों व बेसहारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दो से तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। उत्तर-पश्चिमी तेज हवाओं के कारण आगामी दो-तीन दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज होने की आशंका है जिससे ठंड बढ़ने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पूर्वी हवाओं के बदलने से तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि आसमान साफ रहने और हल्के कोहरे की संभावना है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन ने बताया कि घना कोहरा पड़ने से किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा करनी होगी।
आलू की फसल को झुलसा रोग से बचाने के लिए किसान दवाओं का छिड़काव करें। झुलसा रोग से आलू की पत्तियां सूखने लगती हैं और चकत्ते पड़ जाते हैं। सरसों की फसल में माहू लगने की संभावना बढ़ गई है।

सरसों की फसल में भी दवा का छिड़काव करें। फसलों पर कीट व रोग के प्रकोप से निजात पाने के लिए किसान उनके मोबाइल नंबर 9452247111 व 9452257111 पर फोटो भेजें, जिससे समस्या का समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed