फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The SPs demonstrated against corruption and inflation

भ्रष्टाचार व महंगाई को लेकर सपाईयों ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Jul 2021 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
The SPs demonstrated against corruption and inflation
बलरामपुर। महंगाई, भ्रष्टाचार व एजेंसियों से दबाव बनाने को लेकर नाराज सपाईयों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद सपाईयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सपाईयों ने राष्ट्रपति से मांग किया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सपाईयों ने मीडिया कर्मियों पर हुए हमलों को लेकर सरकार की घोर निंदा की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के साजिश से टीबी न्यूज चैनल भारत समाचार के दफ्तरों, चैनल के प्रधान संपादक, स्टेट हेड व चैनल से जुड़े अन्य लोगों के घरों व दफ्तरों पर ईडी और इनकम टैक्स के छापे मारे गए।
विज्ञापन

दैनिक भाष्कर समाचार पत्र के दफ्तरों में भी ईडी व इनकम टैक्स के छापे से प्रेस और अभिव्यक्त की आजादी पर हमला है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। भाजपा सरकार के निकम्मेपन, भ्रष्टाचार, संवेदनहीनता, अत्याचार, अन्याय, कोरोना काल में दवा, ऑक्सीजन व इलाज के अभाव में संक्रमित मरीजों के मौत की सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों पर सरकार के इशारे पर फर्जी मुकदमे लगवाकर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी, इनकम टैक्स व सीबीआई मीडिया संस्थानों का उत्पीड़न कर रही है जो लोकतंत्र की हत्या है। मीडिया कर्मियों पर हुए हमलों की समाजवादी पार्टी घोर निंदा करती है।

मीडिया व पत्रकारों के खिलाफ सरकारी मशीनरी का उपयोग कर उत्पीड़न की कार्रवाई करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक जगराम पासवान, शबाना खान, राकेश यादव, विजय कुमार मौर्य, शफीउल्ला खां, दिलीप यादव, राजाराम मौर्य, दिनेश प्रताप सिंह, सोनू यादव, आशीष मिश्र व दीपक यादव सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed