{"_id":"68c6fd013c7c7e5d05068664","slug":"the-situation-in-nepal-has-improved-the-border-has-become-vibrant-again-balrampur-news-c-99-1-brp1010-133317-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नेपाल में हालात सुधरे, सरहद पर फिर लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नेपाल में हालात सुधरे, सरहद पर फिर लौटी रौनक
विज्ञापन
बलरामपुर के कोयलाबास जरवा में नेपाल से आने वाले लोगों की जानकारी लेते एसएसबी के जवान ।5संवाद
हरैया सतघरवा/जरवा/पिपरहवा चौराहा।
सीमावर्ती क्षेत्रों में पिछले छह दिनों से नेपाल में तनाव से रिश्तों में खिंचाव और बाजारों में सुस्ती देखी गई थी। पारिवारिक और सामाजिक मेल-जोल में दूरी पैदा हो गई थी। दुकानों और साप्ताहिक बाजारों में पहले जैसी हलचल नहीं थी, लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। रविवार को नेपाल से आए लोगों ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीद की।
हरैया सतघरवा के मणिपुर में रविवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार गुलजार दिखा। नेपाल के खंगरा नाका निवासी रामसुख ने बताया कि सीमा पर आज से छूट दी गई है। हम दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदने के लिए यहां आए हैं। यह बाजार हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम यहां से एक सप्ताह के लिए सभी जरूरी चीजें लेकर जाते हैं। इसी तरह कुंता ने बताया कि सप्ताह में एक बार आने से हमारी दैनिक जरूरतें पूरी हो जाती हैं।
स्थानीय दुकानदार गया प्रसाद ने बताया कि नेपाली खरीदारों के आने से कारोबार फिर चल पड़ा है। साप्ताहिक बाजार में नेपाल के अडबड़वा, गौरिया और खंगरा नाका के पुरुष और महिलाएं काफी संख्या में रोजमर्रा के सामान खरीदने आए। इससे व्यापार धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है।
विज्ञापन
आवागमन की मिली छूट तो निहाल हुए लोग
बालापुर बाजार के कपड़ा व्यवसायी पप्पू ने बताया कि नेपाल में हाल ही में हुई घटनाओं और अफवाहों के कारण बिक्री धीमी पड़ गई थी। अब लोग लौट रहे हैं और पहले जैसी रौनक बाजार में दिखाई देने लगी है। कोल्ड ड्रिंक विक्रेता संदीप और होटल संचालक मोहन ने बताया कि पहले नेपाल से बड़ी संख्या में लोग यहां आते थे, जलपान करते और कोल्ड ड्रिंक, चाट-पकौड़ी, मिठाई खरीदते थे। असगर मिस्त्री ने कहा कि मोटरसाइकिल और बड़ी गाड़ियों की सर्विसिंग करवाने के लिए भी नेपाली यहां आते थे।
एडीएम ने परखी व्यवस्था
अपर जिलाधिकारी ज्योति राय ने रविवार शाम कोयलाबास चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, जांच प्रक्रिया और अधिकारियों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इससे पहले पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी भी सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर चुके हैं। एडीएम ने बॉर्डर पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। जरवा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल ने बताया कि सीमा पर एसएसबी, स्थानीय पुलिस और पीएसी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। सघन चेकिंग के साथ-साथ हम अफवाहों को रोकने और लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं।