{"_id":"614621e98ebc3ea6b4136cef","slug":"the-problems-of-village-heads-should-be-resolved-soon-balrampur-news-lko596166971","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों की समस्याओं का हो शीघ्र निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का हो शीघ्र निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सदर ब्लाक सभागार में शनिवार को अखिल भारतीय पंचायत परिषद के बैनर तले जिले के प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में प्रधानों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। ग्राम प्रधानों ने सदर बीडीओ से मिलकर समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की।
अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश सचिव विजय त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानों के समक्ष गांव के विकास कार्यों को करने में कठिनाई आ रही है, वह अपनी समस्या से संगठन को अवगत कराएं।
प्रधानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष गुलजारी लाल शुक्ल ने कहा कि गांवों में तैनात रोजगार सेवक व पंचायत सचिव प्रधानों के सामने विकास कार्यों को करने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बीडीओ सागर सिंह से कहा कि ऐसे रोजगार सेवक व ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रधानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान गौरा क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर प्रधान अनूप पांडेय, प्रधान धर्म प्रकाश, घनश्याम, रामकरन, मनीराम, शाकिर अली, आशुतोष सिंह व अरविंद गुप्ता आदि ग्राम प्रधानों ने कहा कि नौबस्ता मुड़िला गांव में 33 हजार केवीए का विद्युत उपकेंद्र निर्माणाधीन है।
तुलसीपुर से हाईटेंशन लाइन की आपूर्ति होनी है। विभागीय कर्मचारी खुले में लोहे के खंभे पर तार खींच रहे हैं, जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। प्रधानों ने भूमिगत विद्युत आपूर्ति कराए जाने की मांग की है।
प्रधान महेश सिंह, मुख्तार आलम, प्रवीण पांडेय, भानू जायसवाल व पुनीत यादव सहित तमाम प्रधानों ने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सोमवार को डीएम से मिलकर प्रधानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए वार्ता की जाएगी। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अखिल भारतीय पंचायत परिषद आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।