फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The pre-experimental exam will start from today

Balrampur News: आज से शुरू होगी प्री प्रयोगात्मक परीक्षा

Thu, 01 Jan 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
The pre-experimental exam will start from today
बलरामपुर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्री प्रयोगात्मक परीक्षा दो जनवरी से शुरू हो रही है। जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान की प्री प्रयोगात्मक परीक्षा में करीब आठ हजार विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संचालित जिले के 169 विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 36,144 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से इंटरमीडिएट के करीब आठ हजार विद्यार्थी विज्ञान वर्ग से हैं। बोर्ड परीक्षा से पहले माध्यमिक विद्यालयों में आठ जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षा होनी है। वहीं, दो जनवरी से छह जनवरी के बीच प्री प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि मुख्य प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारियों का आकलन करने के लिए प्री प्रयोगात्मक परीक्षा पारदर्शी तरीके से कराई जाए। एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्री प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रयोगशाला में उसी तरह प्री प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी, जैसे मुख्य परीक्षा होनी है। इसमें विद्यार्थियों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। प्री प्रयोगात्मक परीक्षा से विद्यार्थियों में जो भी कमजोरी दिखेगी उसे मुख्य परीक्षा से पहले दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed