फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The policemen beat the BJP booth president with a stick

भाजपा बूथ अध्यक्ष को सिपाही ने डंडे से पीटा

Wed, 07 Oct 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
The policemen beat the BJP booth president with a stick
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव के रहने वाले भाजपा बूथ अध्यक्ष ने एक सिपाही पर पांच हजार रुपये रिश्वत न देने के कारण पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सिपाही द्वारा पिटाई से लगी चोट की फोटो वायरल करने के साथ ही एसपी से गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी रमेश गिरि ने बुधवार को एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि मंगलवार को बच्चों की बात को लेकर उनका अपनी भाभी से विवाद हो गया था। भाभी ने थाने में शिकायत की तो सिपाही गोपी यादव ने रमेश को पकड़ लिया और थाने ले जाकर पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी। रमेश का कहना है कि उन्होंने रकम देने से इनकार किया तो सिपाही भड़क गया और डंडे से उनकी पिटाई कर दी। इससे रमेश बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित रमेश भाजपा के मोतीपुर बूथ अध्यक्ष हैं। उन्होंने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में हरैया के प्रभारी थानाध्यक्ष कलाधर दूबे ने जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। इस संबंध में आरोपी सिपाही से बात करने की कोशिश की गई तो उसका फोन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed