{"_id":"5dd180e88ebc3e54ea680e4c","slug":"the-party-of-ram-janmabhoomi-honored-balrampur-news-lko492776710","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जन्मभूमि के पक्षकार को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम जन्मभूमि के पक्षकार को किया सम्मानित
विज्ञापन
The party of Ram Janmabhoomi honored
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। राम जन्मभूमि में पूजा का अधिकार दिलाने वाले मुख्य पक्षकार स्वर्गीय गोपाल सिंह विशारद के पुत्र को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन क्रांतिकारी विचार मंच द्वारा शनिवार की रात स्थानीय तुलसीपार्क में चल रहे तुलसीपार्क में श्रीमद भागवत महापुराण की कथा के दौरान किया गया।
क्रांतिकारी विचार मंच के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, संरक्षक हरिवंश सिंह, संयोजक इंदुभूषण जायसवाल, महामंत्री डॉ. तुलशीश दूबे एवं कोषाध्यक्ष अम्बरीश शुक्ला आदि ने राम जन्मभूमि के पक्षकार स्वर्गीय गोपाल सिंह विशारद के पुत्र राजेंद्र सिंह का माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पिता की मृत्यु के बाद राजेंद्र सिंह ही पक्षकार के रूप में लगातार पैरवी में जुटे रहे। सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का निर्णय सुनाया है। राजेंद्र सिंह ने जिले का ही नहीं बल्कि हिंदू समाज का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर रास बिहारी शुक्ल, संजय शर्मा, शैलेंद्र सिंह, अजय मिश्रा, भानु प्रकाश तिवारी, अभिषेक कसेरा, रजत पांडेय, निशांत चौहान, जितेंद्र त्रिपाठी, अंकित अवस्थी व अमित सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।