फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The MLA honored the Pradhan who returned from Telangana

Balrampur News: तेलंगाना से लौटे प्रधान काे विधायक ने किया सम्मानित

Tue, 09 Sep 2025 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
The MLA honored the Pradhan who returned from Telangana
बलरामपुर में ग्राम प्रधान का स्वागत करते विधायक पल्टूराम व अन्य ।-स्रोत: स्वयं
बलरामपुर। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत सिरसिया के प्रधान अमरेश बहादुर लाल ने तेलंगाना के गांवों का भ्रमण कर वहां के विकास कार्यों का अध्ययन किया। सोमवार को लौटने के बाद मंगलवार को सदर विधायक पल्टूराम ने अपने आवास उन्हें प्रमाणपत्र भेंट कर स्वागत किया। कहा कि ऐसे अध्ययन से गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

प्रधान अमरेश बहादुर ने बताया कि तेलंगाना इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट, हैदराबाद की ओर से प्रदेश की 30 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को पांच दिवसीय भ्रमण पर भेजा गया था। यह भ्रमण एक से पांच सितंबर तक चला। देवीपाटन मंडल से केवल सिरसिया ग्राम पंचायत का चयन हुआ था। उन्होंने कहा कि वहां उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों का व्यवस्थित विकास देखकर कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिली हैं। अब अपने गांव को भी उसी तर्ज पर विकसित करने की कोशिश की जाएगी ताकि, आय के नए स्रोत तैयार हों और गांव आत्मनिर्भर बन सके।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि सरकार की यह पहल सराहनीय है। इससे गांवों के प्रधानों को नए प्रयोग और नवाचार देखने व अपनाने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद, बलजीत पांडेय, महेश मिश्र, बृजेंद्र तिवारी, संतोष तिवारी और डब्बू मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed