{"_id":"5d85091c8ebc3e93bd109019","slug":"the-leopard-had-dragged-it-even-after-72-hours-the-innocent-could-not-be-detected-balrampur-news-lko4826080134","type":"story","status":"publish","title_hn":"घसीट ले गया था तेंदुआ, 72 घंटे बाद भी मासूम का नहीं चल सका पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घसीट ले गया था तेंदुआ, 72 घंटे बाद भी मासूम का नहीं चल सका पता
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिनोहनीकला गांव में मंगलवार की शाम 8.30 बजे सहेलियों के साथ भोजन कर घर लौट रही मासूम को तेंदुआ जंगल में दबोच ले गया था। 72 घंटे की खोजबीन के बाद भी अभी तक मासूम का कोई पता नहीं चल सका है।
बिनोहनीकला निवासी छोटकऊ, दयाराम, असलम, पवन कुमार, विजय यादव व बच्चूलाल यादव आदि ने शुक्रवार को भी जंगल में डेरा डाले रखा। ग्रामीणों ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम 8.30 बजे बिनोहनीकला गांव निवासी माता प्रसाद यादव की सात वर्षीय बेटी शीला सहेलियां निर्मला व पूजा के साथ भोजन करके घर लौट रही थी तभी रास्ते में घात लगाए बैठे तेंदुए ने झपट्टा मारकर शीला को दबोच लिया और जंगल की तरफ भाग गया।
मौके पर डटे वन दरोगा एके गुप्ता व वन रक्षक जमील अहमद ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के जंगलों में खोजबीन कर रहे हैं। 72 घंटे बीत जाने पर शीला का पता न चलने से परिजन भी काफी दुखी है। रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम भी शीला की खोज में लगी हुई है। शीला के मिलने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।