फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The leopard caught the girl coming home with her friends

सहेलियों संग घर आ रही बच्ची को दबोच ले गया तेंदुआ

Wed, 18 Sep 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
The leopard caught the girl coming home with her friends
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। मांगलिक कार्यक्रम से भोजन करके सहेलियों के साथ घर आ रही सात वर्षीय बच्ची को दबोच कर तेंदुआ जंगल की तरफ ले उड़ा। दोनों सहेलियों ने तेंदुए से जान बचाकर घर पहुंचने पर परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। घटना सुनकर परिवारीजनों के होश फाख्ता हो गए। बेटी की तलाश में परिवारीजनों के साथ-साथ पुलिस व वन विभाग की टीम खाक छान रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के बिनोहनी कला निवासी माता प्रसाद यादव ने बुधवार को बताया कि बीती शाम करीब 8.30 बजे उनकी सात वर्षीय बेटी शीला पड़ोसी राजितराम यादव के घर बरही कार्यक्रम में भोजन करके सहेली निर्मला (14) व पूजा (15) के साथ घर आ रही थी तभी गली में पहले से ही घात लगाए बैठे तेंदुए ने शीला पर झपट्टा मारकर दबोच लिया और जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

शीला के दादा छेदी व ग्रामीण जगदीश, विद्याराम, भगवती प्रसाद, अतवारी, संगमलाल व प्रधानपति मोहर्रम अली आदि ने वन विभाग, पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों के साथ जंगल के आस पास बच्ची की तलाश की। परिवारीजनों का आरोप है कि 24 घंटे बाद भी शीला का कोई पता नहीं चल सका है। अभी भी सभी लोग शीला की तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीला की घटना को लेकर परिवार के लोगों का हाल बेहाल है। घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। वन रक्षक जमील अहमद, हरैया थाने के एसआई नागेन्द्र यादव पुलिस फोर्स के साथ शीला की तलाश में जुटे हुए है।

रेंजर बरहवा राकेश सिंह ने बताया कि तेंदुए का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। कौन सा जंगली जानवर शीला को उठाकर ले गया है इस बात की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। शीला के मिलने पर ही वन विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने की बात कह रहे हैं। वैसे वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed