{"_id":"6a0ca4523fc70095cd0eb827","slug":"the-heat-will-intensify-in-the-coming-days-balrampur-news-c-99-1-brp1003-148623-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आने वाले दिनों में और सताएगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आने वाले दिनों में और सताएगी गर्मी
Tue, 19 May 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 19 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। दो दिनों से भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। सूरज की तपिश लोगों को झुलसाने लगी है। लोगों को घर से बाहर निकला मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। गर्म हवाओं तेज होने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी।
जिले में मंगलवार को मौसम साफ रहा। सुबह ही तेज धूप निकल आई। 10 बजे ही सूरज की तपिश से लोग बेहाल हो गए। गर्म हवाओं के कारण लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धूप व लू से बचाव के लिए लोग मुंह पर गमछा बांधकर बाहर निकल रहे हैं। नगर के मोहित व योगेश ने बताया कि दो दिनों से गर्मी बहुत बढ़ गई है। दुकान से घर खाना खाने जाने में बहुत परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि 20 ,21 और 22 मई को लू चलने की अधिक संभावना जताई गई है। लू चलने से तापमान में वृद्धि होगी। ऐसे में 3-4 डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि हो सकती है।
लू से ज्यादा प्रभावित होते हैं ये लोग
जिला मेमोरियल अस्पताल के चेस्ट फिजिशियन डॉ. गिरधर चौहान ने बताया कि गर्मी में शरीर के तरल पदार्थ सूखने लगते हैं। शरीर में पानी व नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा ज्यादा रहता है। शराब पीने वाले, हृदय रोग, पुरानी बीमारी, मोटापा व मधुमेह से ग्रसित लोगों को अधिक लू लगने का खतरा रहता है। ऐसे व्यक्तियों को लू से विशेष बचाव करने की जरूरत है। लू लगने पर त्वचा लाल व शुष्क त्वचा का हो जाता है। पल्स तेज हो जाता है, श्वास गति में वृद्धि होती है, व्यवहार में परिवर्तन, सिरदर्द, मिचली व थकान की समस्या सामने आती है।