{"_id":"67f402fbcbd97c8101011a3c","slug":"the-heat-has-increased-people-are-getting-affected-by-diseases-balrampur-news-c-99-1-slko1019-123838-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बढ़ी गर्मी, बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बढ़ी गर्मी, बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग
विज्ञापन
बलरामपुर के गोंडा रोड पर धूप से बचने के लिए दुपट्टा लपेटकर जाती युवतियां।-संवाद
बलरामपुर। बढ़ती गर्मी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल, एलर्जी के मामले बढ़ गए हैं। जिले में अधिकतम तापमान 37 के करीब जा रहा है, वहीं न्यूनतम तापमान 21 के आसपास है।
अस्पतालों में इन दिनों डायरिया, वायरल बुखार, एलर्जी और सांस की बीमारी के मरीज पहुंच रहे हैं। जिला मेमोरियल अस्पताल में 25 से 30 मरीज सांस की तकलीफ के पहुंच रहे हैं। खुजली, नाक में एलर्जी, त्वचा में रूखापन आदि के 40 से 50 मरीज रोजाना आ रहे हैं। वहीं संयुक्त जिला अस्पताल में भी डायरिया के तीन से चार केस आ रहे हैं। फिजिशियन डॉ. अजय पांडेय के अनुसार दिन में गर्मी और रात में तापमान में गिरावट के बीच स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मौसम में फूड इंफेक्शन का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।
दोपहर में सड़क पर पसर रहा है सन्नाटा
कड़ी धूप के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। सुबह और शाम ही लोग बाजार में निकल रहे हैं। दोपहर में बहुत जरूरी होने पर ही लोग बाहर निकलते हैं। धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा एवं गमछा लपेट कर लोग आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन बातों का ध्यान रखें
-तेज धूप में बाहर न निकलें।
-रात को ठंडे पदार्थों का सेवन न करें।
-बाहर का भोजन या फास्ट फूड को सेवन न करें।
-दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीए।