फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The goal of developed India will be achieved with everyone's cooperation.

Balrampur News: सभी के सहयोग से पूरा होगा विकसित भारत का लक्ष्य

Thu, 07 Dec 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 07 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
The goal of developed India will be achieved with everyone's cooperation.
बलरामपुर। सभी वर्गों के सम्मिलित सहयोग से ही विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। यह आह्वान जिला प्रभारी व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया। वह विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अटल भवन स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियाें से भी मुलाकात कर सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य सभी वर्गों के सहयोग से ही पूरा होगा। प्रभारी मंत्री ने मिशन 2024 के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता, समर्पण व जनसेवा के भाव के साथ जुड़ने पर जोर दिया। बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन देश के नौजवान, महिला, किसान, गरीबों सहित वंचितों को आगे बढ़ाना है। इसके लिए ही पीएम किसान सम्मान निधि, कृषि ऋण योजना, पीएम कुसुम योजना के साथ अन्य कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि वह योजनाओं का लाभ पाने से वंचित वास्तविक जरूरतमंदों को चिह्नित कर, अवश्य लाभांवित कराए। बताया कि 26 जनवरी तक सभी गांवों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचनी है। इस मौके पर जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में शत प्रतिशत स्तर पर सफल बना कर जिले को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावी मंत्री ने भारत विकसित संकल्प यात्रा में आए लोगों को सरकार के स्तर पर संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसका अधिक से अधिक फायदा उठाने की अपील भी की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ला, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू सहित जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed