फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The focus will be on increasing the votes of half the population

आधी आबादी के वोटों को बढ़ाने पर होगा फोकस

Sun, 24 Oct 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The focus will be on increasing the votes of half the population
बलरामपुर। आधी आबादी के वोटों को बढ़ाने पर फोकस होगा। पुरुषों की तुलना में महिलाओं के वोटों का प्रतिशत कम है। 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले जिले के युवा वोटरों को मतदाता सूची में अभियान चलाकर शामिल किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति के निर्देशानुसार वोटरों को बढ़ाने का जिले भर में एक नवंबर से विशेष अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले के सभी पोलिंग बूथों पर वोटरों को बढ़ाने के लिए एक-एक बीएलओ तैनात किए गए हैं। वर्ष 2022 में जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर विधानसभा चुनाव का मतदान कराने की सभी तैयारियां शुरु कर दी गई हैं।
विज्ञापन

यह बातें उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम राम अभिलाष ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में कही। उन्होंने बताया कि जिले में 80 साल से ऊपर आयु के 37,676 मतदाता चिन्ह्ति किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की तरफ से बुजुर्ग वोटरों को पोलिंग बूथों पर लाने के बजाय पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की तैयारी की जा रही है। बुजुर्ग वोटरों को घर बैठे मतदान करने का अवसर मिल सकता है।
एक जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूरा करने वाले जिले के सभी युवाओं को वोटर बनाने के लिए अभियान शुरु किया गया है। जिले के चारों विधानसभाओं में एक हजार पर 825 महिला वोटर दर्ज हैं। महिला वोटरों का प्रतिशत पुरुषों की तुलना में कम है जिसे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। एक से 30 नवंबर तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी।
सात, 13, 21 व 28 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर युवाओं व महिलाओं को वोटर बनाया जाएगा। दावे व आपत्तियों का 20 दिसंबर तक निस्तारण कराया जाएगा। पांच जनवरी को वोटर लिस्ट की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। जिले में 26,91,350 आबादी की तुलना में 58.36 प्रतिशत के साथ 15,70,717 वोटर अभी तक मतदाता सूची में दर्ज हैं।
मतदाता पुनरीक्षण कार्य में 300 शिक्षकों, 38 राजस्व कर्मियों, 51 इंजीनियरों, 24 मेडिकल ऑफीसर व 1444 अन्य विभागों के कर्मियों को बीएलओ के रुप में तैनात किया गया है। जिले के 93 डिग्री कालेजों व इंटर कालेजों में छात्र-छात्राओं का मतदाता सूची में पंजीकरण कराने के लिए ईएलसी क्लब का गठन किया गया है।

जिले भर में अन्य जागरूकता कार्यक्रम भी कराए जा रहे हैं। मतदाता बनने के लिए प्रारुप-6 के साथ जरूरी अभिलेख पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, निवास पते से संबंधित साक्ष्य, जन्म तिथि प्रमाण पत्र की फोटो प्रति के साथ संबंधित तहसील के एसडीएम, तहसीलदार, मतदाता पंजीकरण केंद्र, अपने मतदेय स्थल/बीएलओ/जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed