फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The first cooperative bank will open in the district after 28 years.

Balrampur News: 28 वर्ष बाद जिले में खुलेगा पहला सहकारी बैंक

Sun, 16 Nov 2025 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The first cooperative bank will open in the district after 28 years.
बलरामपुर। जनपद गठन के 28 वर्ष बाद जिले का पहला सहकारी बैंक जल्द खुलेगा। जिला सहकारी बैंक खोलने में मदद के लिए पांच हजार लोगों ने अब तक सदस्यता ली है। रिजर्व बैंक में लाइसेंस के लिए 51 लाख रुपये की एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) देनी है। जिले की 62 समितियों से जुड़े तीन लाख किसानों को जिला सहकारी बैंक में लेनदेन करने का लाभ मिलेगा। दिसंबर में बैंक के गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

22 मई 1997 में गोंडा से अलग करके बलरामपुर को जिले का दर्जा दिया गया, तबसे अब तक जिले में सहकारी बैंक नहीं खुल सका था। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर के प्रयास से जिला सहकारी बैंकों के संचालन की राह आसान होने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सहकारी बैंक व्यवस्था में तकनीक के उपयोग व नए क्षेत्रों में काम करने की संभावनाओं को तलाशने पर विशेष जोर दिया है। केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से बलरामपुर में जल्द जिला सहकारी बैंक खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर के भगवतीगंज में स्थित क्रय-विक्रय समिति के गोदाम जो वर्तमान में जिला पूर्ति कार्यालय है। समिति के गोदाम पर जिला सहकारी बैंक खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। समिति के गठन की कार्रवाई चल रही है। कई बार आंतरिक बैठकों का आयोजन हो चुका है। दिसंबर तक जिला सहकारी बैंक खोलने के लिए समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और इसके बाद रिजर्व बैंक में लाइसेंस के लिए प्रस्ताव दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील व ब्लॉक स्तर पर खुलेंगे बैंक
जिला सहकारी बैंक का संचालन शुरू होने के बाद तहसील व ब्लॉक स्तर पर भी बैंकों के संचालन की कवायद की जाएगी। सदर, तुलसीपुर व उतरौला तहसीलों में बैंक संचालित किए जाएंगे। इसके बाद जिले के सभी नौ बलॉकों पर बैंकों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही सायंकालीन बैंक का भी संचालन होगा।

किसानों को मिलेगा लाभ

जिला सहकारी बैंकों का संचालन होने से किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा। गठन की कार्रवाई चल रही है। दिसंबर तक गठन की प्रक्रिया पूरी करके रिजर्व बैंक में लाइसेंस के लिए आवेदन करने की तैयारी है।
-अमरेश मणि तिवारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed