फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The farmers kept watching, the dark clouds did not rain

Balrampur News: देखते रह गए किसान, नहीं बरसे काले बादल

Sat, 18 Jul 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The farmers kept watching, the dark clouds did not rain
बलरामपुर। जिले में मौसम का रुख कई दिनों से बदला-बदला है। आसमान में काले बादल तो छाए रहते हैं, लेकिन बारिश न होने से किसान परेशान हो रहे हैं। शनिवार को भी सुबह से ही आसमान में घना बादल छाया रहा, लेकिन हल्की बूंदाबांदी के बाद धूप निकल आई। धान की रोपाई के लिए खेतों में पानी का आवश्यकता है। अपेक्षित बारिश न होने से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन




जिले में शनिवार को सुबह आसमान में बादल छाया रहा। जिला मुख्यालय पर सुबह नौ से 12 बजे के बीच हल्की बूंदाबांदी होती रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसान बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन पूरा दिन बारिश नहीं हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गौरा चौराहा क्षेत्र के आसपास में बादल छाया रहा। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन तेज बरसात नहीं हुई। मानसून के लेट होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई है। किसान फतेहबहादुर सिंह, उबैदुर्रहमान, धर्मेंद्र शुक्ल, विनय सिंह, तुषार सिंह और अमरेंद्र वर्मा ने बताया कि खेत की जुताई करके तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। यदि एक-दो दिन में बारिश नहीं हुई तो खेतों में पंपिंग सेट से पानी भरकर धान की रोपाई करनी पड़ेगी। ऐसे में खर्चा बहुत आएगा। जिला आपदा सलाहकार अरुण सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार बलरामपुर व आसपास क्षेत्रों में बारिश का संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed