फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The faces of the students blossomed after receiving the award

पुरस्कार पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Mon, 20 Dec 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The faces of the students blossomed after receiving the award
बलरामपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र हरैया सतघरवा में आयोजित चार दिवसीय बाल एवं शिक्षक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। चार दिनों तक चली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले शिक्षक व शिक्षिकाओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। चार दिनों तक चली बाल एवं शिक्षक क्रीड़ा प्रतियोगिता में 14 न्याय पंचायतों के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। पीटी, मार्च मास्ट, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष प्रदर्शन, रंगोली, क्रिकेट, राष्ट्रीय एकांकी, गोला फेंक व वालीबाल आदि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

न्याय पंचायत चौधरीडीह, सोनपुर, प्रानपुर, गोड़वा, मोतीपुर, सिंहपुर, बनघुसरी, शिवपुरा, मथुरा, लालपुर, देवपुरा व हरैया सतघरवा आदि के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लिया। विजयी शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक निर्मल कुमार द्विवेदी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सचिन मिश्रा, रीनू कुमार, कुलदीप, मनोज तिवारी, कमल किशोर, पूजन, अंजली शाहू, गरिमा भारती, कीर्ति अस्थाना, कविता, विजय, अनिल, आशुतोष मिश्रा व चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed