फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The deep freezer of the mortuary has been gathering dust for four years

चार साल से धूल फांक रहा शव गृह का डीप फ्रीजर

Wed, 24 Nov 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The deep freezer of the mortuary has been gathering dust for four years
बलरामपुर। नगर में संचालित जिला मेमोरियल चिकित्सालय में नये शव गृह भवन का निर्माण बजट के अभाव में नहीं हो पा रहा है। शव गृृह का निर्माण न होने के कारण शासन द्वारा भेजा गया डीप फ्रीजर विगत चार साल से धूल फांक रहा है। अस्पताल के जर्जर शव गृह भवन के स्थान पर नये शव गृह भवन का निर्माण कराए जाने की मांग पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय का संचालन शुरू होने से पहले जिला मेमोरियल अस्पताल में ही शवों को रखा जाता था। शव को रखने के लिए यहां शव गृह बना हुआ था। शव को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे इसके लिए शासन की तरफ से वर्ष 2017 में यहां एक डीप फ्रीजर भेजा गया था।
विज्ञापन

अस्पताल का शव गृह काफी पुराना होने के कारण जहां पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इतना ही नही डीप फ्रीजर की लम्बाई व चौड़ाई अधिक होने के कारण शव गृह में उसे रखा ही नही जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए तत्कालीन सीएमएस एसएचआई जैदी ने 27 मार्च 2017 को शव गृह के नये भवन का निर्माण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के जेई आरएम मौर्या को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया था।
सीएमएस के निर्देश पर जेई ने नये शव गृह निर्माण के लिए चार लाख का स्टीमेट दिया। डीएम व सीएमओ की सहमति से सीएमएस ने बजट मंजूरी के लिए जेई द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को शासन भेजा था।
चार साल बीत जाने के बावजूूद अभी तक शव गृह के नये भवन निर्माण के लिए न तो मंजूरी मिली और न बजट ही दिया गया। शव गृह के लिए भेजा गया डीप फ्रीजर चार सालों से अस्पताल परिसर में पड़ा धूल फांक रहा है। लोगों का कहना है कि इसी तरह लाखों रूपये से खरीदी गई मशीने प्रयोग में न होने के कारण बेकार पड़ी सड़ रही है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जिला मेमोरियल अस्पताल में शव गृृह के नये भवन का निर्माण कराकर संचालन शुरू कराए जाने की मांग की है। इनका कहना है कि नगर के बीच में स्थित मेमोरियल अस्पताल के शव गृृह का संचालन शुरू होने से काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed