{"_id":"68b9cc8b12c38a792c01167c","slug":"the-city-is-lit-up-with-colorful-lights-a-procession-will-be-held-today-balrampur-news-c-99-1-brp1010-132719-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रंगीन झालरों से रोशन हुआ शहर, आज निकलेगा जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रंगीन झालरों से रोशन हुआ शहर, आज निकलेगा जुलूस
विज्ञापन
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर बारह रवीउल अव्वल को बनाया गया गेट ।-संवाद
बलरामपुर। बारह रबी-उल अव्वल शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। मुस्लिम समुदाय में पर्व को लेकर खासा उत्साह है। बारह रबी-उल-अव्वल की पूर्व संध्या पर मस्जिद, घर, दुकान एवं रास्तों को रंगीन झालरों से सजाया गया। पांच सितंबर की सुबह उलेमाओं की अगुवाई में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत के साथ निकाला जाएगा।
इस्लामिक कैलेंडर के महीने रबी-उल अव्वल की 12 तारीख को पूरी दुनिया में पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश बड़े ही अकीदत के साथ मनाई जाती है। पांच सितंबर को नगर में निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के इस्तकबाल के लिए वीर विनय चौराहे पर स्वागत द्वारा बनाया गया है। पूरे बाजार को रंगीन लाइट और फूलों से सजाया गया है।
शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी ने कहा कि हम ऐसे पैगंबर की यौमे पैदाइश मनाने जा रहे हैं जिन्होंने, पूरी दुनिया में शांति का पैगाम दिया और सभी को एक साथ मिल जुलकर रहने का संदेश दिया। उन्होंने अपील की कि जुलूस के दौरान किसी भी तरह का ऐसा कोई काम न करें जिससे दूसरे समुदाय के लोगों को तकलीफ हो, यही हमारे पैगंबर मोहम्मद साहब का भी पैगाम है। उन्होंने बताया कि जुलूस सुबह सात बजे उलेमाओं की अगुवाई में मोहल्ला नौशहरा स्थित बड़ी ईदगाह से निकाला जाएगा। जुलूस में डीजे लाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है।