फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The bright faces of the meritorious on getting good success

अच्छी सफलता मिलने पर मेधावियों के खिले चेहरे

Sat, 24 Jul 2021 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
The bright faces of the meritorious on getting good success
बलरामपुर। आईसीएसई एवं आईएससी की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। 12वीं व 10वीं की परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने से मेधावियों के चेहरे खिल गए है। जिले में आईसीएसई व आईएससी बोर्ड के संचालित दोनों स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

जिले में आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड के तहत जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कालेज बलरामपुर एवं स्टार बर्डस पब्लिक स्कूल तुलसीपुर संचालित है। जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कालेज में कक्षा 10 में कुल 174 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए है। इसी तरह 12वीं कक्षा में कुल 122 विद्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। विद्यालय के प्रशासक क्रेग बटरफील्ड ने बताया कि उच्चतम न्यायालय, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डो की सहमति से बनाए गए फॉर्मूले के तहत विद्यार्थियों के अंक निर्धारित किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 10 के लिए कक्षा 9 के वार्षिक परीक्षा फल एवं कक्षा 10 के गृह परीक्षा तथा कक्षा 12 के लिए कक्षा 10 और 12 के प्री बोर्ड तथा प्रोजेक्ट व प्रैक्टिकल के अंकों के आधार पर फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इसी तरह स्टार बर्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक विनोद सिंह कलहंस ने बताया कि उनके विद्यालय में 12वीं कक्षा के लिए 80 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।

इनमें से 26 विद्यार्थियों ने 90 प्लस एवं 54 बच्चों ने 80 प्लस अंक प्राप्त किया है। इसी तरह 10वीं की परीक्षा में कुल 68 बच्चों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इनमें से 55 बच्चों ने 90 प्लस एवं 13 बच्चों ने 86 प्लस अंक अर्जित कर सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed