{"_id":"5d3c88028ebc3e6cb20d07ec","slug":"the-better-performing-participants-will-get-cash-prizes-balrampur-news-lko473183945","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का जिलास्तरीय आयोजन 30 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का जिलास्तरीय आयोजन 30 जुलाई को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में 30 जुलाई को सुबह 10 बजे से अमर उजाला लि. के संस्थापक श्री मुरालीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता ‘सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देश हित में जरूरी है’ विषय पर आयोजित की जाएगी। निर्णायक मंडल के समक्ष पक्ष तथा विपक्ष में बेहतर संवाद करने वाले विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में जिले के किसी भी महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं।
‘सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देश हित में जरूरी है’ विषय पर प्रतिभागी पक्ष व विपक्ष में अपना विचार प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता जिला स्तर, मंडल स्तर तथा राज्य स्तर पर आयोजित होगी। जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागी मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे। इसी तरह मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों की अलग-अलग टीम बनेगी। एक टीम में दो सदस्य होंगे। एक को पक्ष में तथा दूसरे प्रतिभागी को विपक्ष में अपना मत प्रस्तुत करना होगा। प्रत्येक प्रतिभागी को पहले पांच मिनट समय दिया जाएगा। यदि प्रदर्शन बेहतर रहा तो एक मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जा सकता है। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की अब तक कुल 10 टीमें पंजीकरण करा चुकी हैं।
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली टीम को पांच हजार, द्वितीय स्थान पाने वाली टीम को तीन हजार तथा तृतीय स्थान पाने वाली टीम को दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बेहतर संवाद करने वाली दो टीमों को एक-एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक विद्यार्थी मोबाइल नंबर 9628239316 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा अपने महाविद्यालय प्रबंधन से भी प्रतियोगिता के बारे में जानकारी कर भाग ले सकते हैं। पंजीकरण प्रतियोगिता शुरू होने के एक घंटे पूर्व तक किया जाएगा।