फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The benefits of the first phase campaign can be availed up to three times.

Balrampur News: तीन तक ले सकेंगे पहले चरण के अभियान का लाभ

Thu, 01 Jan 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
The benefits of the first phase campaign can be availed up to three times.
बलरामपुर के हरैया सतघरवा में बाजार में पंजीकरण कराते उपभोक्ता। स्रोत विभाग
बलरामपुर। बिजली बिल राहत योजना के पहले चरण में उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत ब्याज व सरचार्ज के साथ मूलधन में 25 फीसदी की छूट मिल रही थी। इसका लाभ अब उपभोक्ता तीन जनवरी तक ले सकेंगे। योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ बृहस्पतिवार से हो गया है। पहले चरण में 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिला है। एक माह में इस योजना से जिले में 22.44 करोड़ रुपये से अधिक बकाया बिजली बिल की वसूली हुई है। विभाग ने इस योजना के माध्यम से बिजली चोरी के 180 मामलों का निस्तारण कराया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर अजय सिंह ने बताया कि योजना के पहले चरण में उपभोक्ताओं को छूट का लाभ मिल रहा था, वह तीन जनवरी तक बढ़ा दी गई है। अभियान का दूसरा चरण भी बृहस्पतिवार को शुरू हो गया है, जो 31 जनवरी तक चलेगा। बकाया मूलधन का एकमुश्त भुगतान करने पर पहले चरण में 25 फीसदी, दूसरे चरण में 20 फीसदी व तीसरे चरण में 15 फीसदी की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद में सवा दो लाख उपभोक्ताओं पर करीब 637 करोड़ रुपये का बकाया था। इसमें 382 करोड़ रुपये की छूट प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। पहले चरण के दौरान पूरे जनपद में अब तक 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने लाभ लिया है। करीब साढ़े 22 करोड़ रुपये बकाया जमा करा दिया गया है। जिले में 52 पंजीकरण केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। अधिक से अधिक बिजली उपभोक्ता नजदीक वाले केंद्र पर पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed