फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The audit team started the investigation of the vaccine

ऑडिट टीम ने शुरू की वैक्सीन की पड़ताल

Mon, 12 Sep 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The audit team started the investigation of the vaccine
बलरामपुर। छह साल तक जिले को उपलब्ध कराई गई वैक्सीन की पड़ताल के लिए केंद्र सरकार के ग्लोबल एलायेंस फॉर वैक्सीन एंड इम्युनिजेशन (गाबी) की दो सदस्यीय ऑडिट टीम जिले में आ धमकी है। यह टीम अगले चार दिनों तक जनपद में रहकर यहां उपभोग की गई वैक्सीन व उसके अभिलेखों का भौतिक सत्यापन करेगी। पहले दिन टीम ने सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित कोल्ड चेन स्टोर देखा।
विज्ञापन

सदस्य जिब्रान व निहारिका ने वैक्सीन स्टोरेज की क्षमता, तापमान मांपने का यंत्र व यूनिट में वैक्सीन के लिए आवश्यक तापमान बनाए रखने वाले संसाधनों की जानकारी ली। साथ ही जनरेटर व वाहन की जानकारी ली। इस दौरान सदस्यों ने जिला वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक श्याम मिश्र व कोल्ड चेन हैंडलर सूर्यभान तिवारी से भी पूछताछ की। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि ऑडिट टीम को आवश्यक अभिलेख मुहैया कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed