फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tharu dominated and forest side villages will be developed

थारु बहुल व जंगल किनारे बसे गांव होंगे विकसित

Tue, 13 Sep 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tharu dominated and forest side villages will be developed
बलरामपुर। जिले के अति पिछड़े चार ब्लॉकों को मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए 21 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी विभाग दो दिन के अंदर कार्ययोजना बनाकर सीडीओ को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद सीडीओ इसे डीएम के माध्यम से शासन को भेजेंगे। बार्डर एरिया डेवलेपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यों का लाभ थारु बाहुल्य व जंगल के किनारे बसे गांवों को अधिक मिलेगा।
विज्ञापन

बीएडीपी के तहत हरैया सतघरवा, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक को चयनित किया गया है। इन ब्लॉकों की तुलना विकसित ब्लॉकों से की जाएगी। जो सुविधाएं इन ब्लॉकों को अब तक नहीं मिली हैं संबंधित विभाग कार्ययोजना बनाकर यहां वो सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे और मानक के अनुसार विकास कार्य कराएंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूलों का निर्माण, परिवहन सेवाएं, रोजगार, पेयजल आपूर्ति, सामुदायिक केंद्रों, पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, किसान की आय दोगुनी करने व स्वयं सहायता समूहों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में जमीनी स्तर पर काम कराए जाएंगे। इन योजनाओं का अधिक लाभ थारु बाहुल्य तथा जंगल के किनारे बसे गांवों के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि विभागों को दो दिन के अंदर कार्ययोजना बनाकर सीडीओ को सौंपनी है। सीडीओ इसे डीएम के माध्यम से शासन को प्रेषित करेंगे। शासन से निर्देश मिलते ही इन ब्लॉकों में विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।

नोडल/जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. मोहम्मद नासेह ने बताया कि बार्डर एरिया डेवलेपमेंट प्रोग्राम के तहत जिले के चार ब्लॉकों में विकास कार्य कराने के लिए 21 विभागों को कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सभी विभागों को दो दिन के अंदर कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed