फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Text-books distributed to 2.42 lakh newbies

2.42 लाख नौनिहालों को बांटी गई पाठ्य-पुस्तकें

Wed, 15 Dec 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Text-books distributed to 2.42 lakh newbies
बलरामपुर। जिले के 2.42 लाख नौनिहालों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण करा दिया गया है। वितरण के लिए शासन ने 17.35 लाख किताबें भेजी थी। सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को निशुल्क किताबों का वितरण कराया जा चुका है। डिमांड के अनुसार शासन ने शत-प्रतिशत पाठ्य पुस्तकें भेजी थी। बेसिक शिक्षा कार्यालय से पाठ्य पुस्तकों के वितरण से संबंधित रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने मंगलवार को बताया कि जिले के 1897 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के साथ 11 कस्तूरबा विद्यालयों, 18 हाईस्कूल स्तर के राजकीय, 19 वित्त पोषित, 153 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों व 24 मदरसों के 2,41,447 छात्र-छात्राओं को शासन स्तर से मिलने वाली निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण कराया जा चुका है। कोरोना महामारी के बाद विद्यालयों के खुलने पर शिक्षा सत्र 2021-20 की पाठ्य पुस्तकें वितरित करा दी गई हैं।
विज्ञापन

शासन से जितनी पाठ्य पुस्तकों की डिमांड की गई थी उतनी भेजी गई थी। बातचीत के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बताया कि कक्षा एक से लेकर आठ तक की सभी पाठ्य पुस्तकें वितरित करा दी गई हैं। डीसी निरंकार पांडेय व सहायक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि नवंबर माह में ही पाठ्य पुस्तकों से वितरण संबंधी रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed