{"_id":"624740a9674cd435ea002a1f","slug":"temple-cm-shiv-balrampur-news-lko6241590198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने शिवलिंग समेत शिव परिवार की कराई स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने शिवलिंग समेत शिव परिवार की कराई स्थापना
विज्ञापन
फोटो-12/13-बलरामपुर के जनकपुर स्थित महादेव मंदिर में शिव लिंग की स्थापना कराते मुख्यमंत्री योगी आदि
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर (बलरामपुर)। प्रदेश में दोबारा सत्ता संभालने के बाद शुक्रवार की शाम सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की नेपाल सीमा पर स्थित जनकपुर में नवनिर्मित मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में शिवलिंग तथा शिव परिवार की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापना कराई। परिसर में उन्होंने भारत-नेपाल मैत्री को मजबूत करने वाले योगी पीर रतन नाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण छात्राओं से बातचीत कर उनकी शिक्षा व परीक्षा के बारे में भी जानकारी ली। यहां से देरशाम मुख्यमंत्री देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर पहुंचे और यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे।
विदित हो कि समाजसेवी डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने जनकपुर गांव में अपने स्व. पिता नागेश्वर नाथ सिंह उर्फ साधू सिंह की स्मृति में भव्य मंदिर का निर्माण कराया है। इसी मंदिर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव लिंग तथा शिव परिवार की स्थापना कराई। कई आचार्यों के साथ उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मां पाटेश्वरी के परमभक्त नेपाल दांग निवासी पीर रतन नाथ की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंची क्षेत्र की छात्राओं से उनकी शिक्षा व परीक्षा के बारे में जानकारी ली। विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत मिथिलेेश नाथ योगी, तुलसीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह विक्की आदि ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के लिए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
देरशाम कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री जनकपुर से रात्रि विश्राम के लिए देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर चले गए। शक्तिपीठ में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री चैत्र नवरात्र की प्रथम तिथि को मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना करेंगे। शनिवार की सुबह 9.25 मिनट पर मुख्यमंत्री संचारी रोग दस्तक अभियान शुभारंभ करने के लिए सिद्घार्थनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।