फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tehsil and block level offices will be connected with internet service

इंटरनेट सेवा से जुड़ेंगे तहसील व ब्लॉक स्तरी दफ्तर

Sat, 31 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tehsil and block level offices will be connected with internet service
बलरामपुर। इंटरनेट सेवा से जिले के तीनों तहसीलों और सभी नौ ब्लॉकों के दफ्तरों को जोड़ा जाएगा। विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स व एमडी यूपीडेस्को कुमार विनीत ने शनिवार को वर्चुअल बैठक कर स्वान 2.0 की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए विशेष सचिव ने कहा कि स्वान 2.0 योजना के माध्यम से जिला मुख्यालयों, तहसीलों व ब्लॉकों में इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराई जा रही है। यह योजना प्रदेश सरकार की अति महात्वाकांक्षी है। प्रदेश के कई सरकारी कार्यालयों में हाई बैंडविथ के साथ एमपीएलएस टेक्नालॉजी आधारित सुरक्षित इंटरनेट मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक में मौजूद एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुुमार शुक्ल ने बताया कि स्वान 2.0 जिला मुख्यालय से आरएफ तकनीक के माध्यम से विकास भवन को जोड़ दिया गया है। अन्य सरकारी विभागों को भी जोड़े जाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडीएम प्रतीक नरेश ने बताया कि सहायक नोडल स्वान 2.0 से कलेक्ट्रेट सहित जिले के सात ब्लॉकों और दो तहसीलों में इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराई जा रही है। बाकी बचे दो ब्लॉकों और सदर तहसील सहित अन्य सरकारी दफ्तरों को भी शीघ्र ही स्वान 2.0 की इंटरनेट सेवाओं से जोड़ दिया जाएगा।

ब्लॉकों व तहसीलों में किसी तकनीकी समस्या उत्पन्न होने पर अधिकारी को समय से अवगत कराया जा सकेगा। विशेष सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाए। वर्चुअल बैठक में जमशेद अहमद, सुनील कुमार सिंह व प्रेेमचंद्र सहित स्वान 2.0 के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed