फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teenager raped and forced to abort, accused arrested

Balrampur News: किशोरी से दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 09:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped and forced to abort, accused arrested
बलरामपुर के गौरा चौराहा में सील किया गया महक अस्पताल ।-संवाद
गौरा चौराहा। दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हुई तो युवक ने अवैध नर्सिंग होम में गर्भपात करा दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई। पीड़िता के पिता ने बुधवार को एसपी से शिकायत की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी लवकुश मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। अवैध नर्सिंग महक को भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन

पिता ने आरोप लगाया कि पुत्री पर दबाव बनाकर लवकुश मिश्र ने दुष्कर्म किया। धमकाकर करीब तीन महीने तक यौन शोषण करता रहा। इस दौरान पुत्री गर्भवती हो गई। इसपर आरोपी ने गौरा चौराहे पर संचालित महक नर्सिंग होम में गर्भपात भी करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय को जांच सौंपी। बुधवार देर रात एएसपी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच पूरी कर ली। पता चला कि महक नर्सिंग होम में किशोरी की जांच कराई गई थी। चिकित्सकों ने राजधानी डायग्नोस्टिक सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराया। इसके बाद नर्सिंग होम में चिकित्सक एवं महिला ने मिलकर गर्भपात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी पता चला कि नर्सिंग होम का लाइसेंस नहीं था। अवैध रूप से संचालित था। जांच के दौरान राजधानी डायग्नोस्टिक सेंटर में ताला लगाकर संचालक मौके से भाग गया। पूरी जानकारी एसपी को दी गई। बृहस्पतिवार सुबह सीओ ज्योतिश्री ने थाने में पीड़िता व उसके परिजनों का बयान दर्ज किया।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महक नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। वहीं गांव में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई। एसपी ने बताया कि जांच में सभी तथ्यों को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article