{"_id":"67001ad0c0ce1bb18f0e6f82","slug":"teams-did-not-come-for-kho-kho-competition-cms-won-without-playing-balrampur-news-c-99-1-brp1003-115366-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खो-खो प्रतियोगिता में नहीं आई टीमें, सीएमएस बिना खेले विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खो-खो प्रतियोगिता में नहीं आई टीमें, सीएमएस बिना खेले विजेता
विज्ञापन
बलरामपुर के सीएमएस इंटर कॉलेज में सम्मानित किए गए खिलाड़ी।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में किसी भी माध्यमिक विद्यालय की टीम ने प्रतिभाग नहीं किया। ऐसे में सिटी मांटेसरी स्कूल को एकल प्रतिभागी के रूप में विजेता घोषित किया गया। अब सीएमएस की टीम मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए कई तरह की खेल प्रतियोगिता कराई जाती हैं। इसी क्रम में चार अक्तूबर को जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में जिले की एक भी विद्यालय की टीम नहीं आई, सिर्फ जिस विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, वहीं की टीम ने प्रतिभाग किया। एकल टीम होने के कारण सब जूनियर, जूनियर व सीनियर तीनों वर्ग में सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज विशुनापुर को विजेता घोषित किया गया। हालांकि जिला खेल सचिव मोहम्मद सुहेल का कहना है कि सिटी मांटेसरी स्कूल के खिलाड़ियों की अलग-अलग टीमें बनाकर आपस में भिड़ाई गई हैं, इसके बाद फाइनल टीम का चयन किया जाएगा।
जिला खेल समिति के अनुसार जिले में 169 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें से अधिकतर स्कूलों में खो-खो की टीम ही नहीं बनी है। इसलिए जनपदीय प्रतियोगिता में किसी टीम ने प्रतिभाग नहीं किया। इस प्रतियोगिता में टीमों को शामिल कराने के लिए पूर्व में ही व्हाट्सएप ग्रुप व विद्यालय प्रबंधन को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया था।