फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Team Champion of Lokmanya Tilak College in Kabaddi

कबड्डी में लोकमान्य तिलक कॉलेज की टीम चैंपियन

Wed, 14 Sep 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Team Champion of Lokmanya Tilak College in Kabaddi
बलरामपुर। पचपेड़वा के लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में बालक तथा बालिका वर्ग की जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दोनों वर्गों का खिताब मेजबान लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज की टीम ने ही जीता।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज के मैदान में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार सुबह श्रावस्ती के बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालक तथा बालिका वर्ग की 25 टीमों के बीच दिनभर मुकाबले हुए।
विज्ञापन

बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज तथा गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ईपुरवा के बीच खेला गया। लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज टीम की बालिकाओं ने छह अंक से यह मुकाबला जीत लिया। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला एमपीपी इंटर कॉलेज बलरामपुर तथा लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें भी लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज की टीम 10 अंकों से विजयी रही। इस अवसर पर आयोजक तथा विद्यालय प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह कलहंस, पप्पू मिश्र, हसन कुरैशी, राकेश प्रताप सिंह, दीपू चौधरी, बनारसी लाल गुप्ता, मनोज जायसवाल सहित तमाम शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed