फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers will be trained for skill courses from April

Balrampur News: स्किल कोर्स के लिए अप्रैल से होगी शिक्षकों की ट्रेनिंग

Fri, 17 Jan 2025 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers will be trained for skill courses from April
- सीबीएसई के 14 स्कूलों में भी कक्षा छह से बच्चे कर सकेंगे कोर्स
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बलरामपुर। नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई के सभी स्कूलों में स्किल एजुकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है। अब कक्षा छह से ही विद्यार्थियों को कौशल आधारित कोर्स करने का मौका मिलेगा। स्किल कोर्स शुरू करने के लिए अप्रैल से सीबीएसई शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू करने की तैयारी है।

जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोई (सीबीएसई) के कुल 14 स्कूल हैं। इनमें 6200 बच्चे पढ़ाई करते हैं। नए सत्र से नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई के सभी स्कूलों में स्किल एजुकेशन को अनिवार्य किया गया है। भविष्य की चुनौती और अवसरों के लिए विद्यार्थी इस पहल से तैयार होंगे। इन कोर्स के लिए अलग से केंद्र की स्थापना की जानी है। इसके लिए साल भर में केंद्र स्थापित करने की तैयारी है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे (एनसीआरएफ) से विद्यालयों में स्किल एजुकेशन शुरू होगी। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्किल माॅड्यूल्स तैयार हैं। छात्र एक या अधिक माॅड्यूल चुन सकते हैं, जो प्रोजेक्ट आधारित मूल्यांकन के तहत होंगे। कक्षा 9-10 में 22 स्किल विषय और कक्षा 11-12 में 43 स्किल विषय होंगे। स्कूल को इन विषयों को बिना किसी अलग अनुमति या शुल्क के अपने विद्यालयों में शामिल करने की छूट भी सीबीएसई ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि छात्रों की शैक्षणिक और व्यावसायिक शिक्षा के बीच तालमेल बैठाने के लिए एनसीआरएफ लागू किया गया है, जिसमें क्रेडिट ट्रांसफर और मल्टीपल एंट्री एग्जिट की सुविधा होगी। फिलहाल स्किल एजुकेशन लागू करने और मार्गदर्शन के लिए हर जिले में जिला कौशल समन्वयक तैनात होंगे। शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सीबीएसई ही प्रशिक्षण देगा।


व्यावहारिक ज्ञान के लिए होंगे कार्यक्रम

स्कूलों में सभी कार्यक्रम उद्योगों और सेक्टर स्किल काउंसिल के साथ आयोजित होंगे। विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए स्किल एक्सपो, कॅरिअर गाइडेंस, हैकाथन, बूटकैंप, ओलंपियाड और इंडस्ट्री इंगेजमेंट कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूल इन पहल को लागू करने के लिए सीबीएसई के दिए गए पोर्टल और फाॅर्म का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed