फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers will agitate if GPF account is not received

जीपीएफ का हिसाब न मिला तो आंदोलन करेंगे शिक्षक

Sun, 26 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Teachers will agitate if GPF account is not received
बलरामपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिला इकाई की एक बैठक रविवार को कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। सभी शिक्षकों के जीपीएफ का हिसाब न मिलने पर आंदोलन का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी ने कहाकि सरकार की तरफ से शिक्षकों पर प्रतिदिन नये आदेश थोपे जा रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अध्यापकों से डीबीटी का काम न करवाया जाये अन्यथा संगठन इसका विरोध करेगा।
विज्ञापन

बृजेश चौधरी ने कहा कि लेखाधिकारी सभी अध्यापकों के जीपीएफ का हिसाब नहीं दे रहे हैं जिससे शिक्षकों में आक्रोश है। यदि जल्द ही जीपीएफ का हिसाब न दिया गया तो संघ की तरफ से आंदोलन शुरू किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष राजेश ने कहाकि पांच वर्ष से शिक्षकों का प्रमोशन विभाग ने नहीं किया है। जल्द से जल्द शिक्षकों का प्रमोशन किया जाये। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए शीघ्र ही ब्लाक स्तर पर चुनाव कराने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में प्रेम कुमार गुप्ता, जय सिंह यादव, आफरीन, विजयपाल मौर्य, पंकज कुमार पांडेय, राधेश्याम यादव, सुरेंद्र नाथ योगी, सदरुद्दीन खां, इरशाद अहमद व अशोक कुमार चौहान सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed