फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers from 17 PM SHRI schools will become proficient in teaching science and mathematics

Balrampur News: विज्ञान-गणित पढ़ाने के लिए 17 पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षक होंगे निपुण

Sun, 11 Oct 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Teachers from 17 PM SHRI schools will become proficient in teaching science and mathematics
फोटो-36-बलरामपुर के ​सिंहवापुर में ​स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय।-संवाद
बलरामपुर। जिले के 17 पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों को विज्ञान एवं गणित की शिक्षा प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण 12 और 13 अक्तूबर को नगर क्षेत्र स्थित बीईओ कार्यालय में आयोजित होगा। इसमें प्रत्येक विद्यालय से विज्ञान और गणित विषय के दो-दो शिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और विद्यार्थियों में विषयों के प्रति रुचि विकसित करना है। शिक्षकों को प्रयोगशाला में उपलब्ध उपकरणों और सामग्रियों की जानकारी देने के साथ ही उनके सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान गतिविधि आधारित शिक्षण, प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान की समझ विकसित करने और गणितीय अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाने पर जोर रहेगा। इसके अलावा प्रयोगशाला के उपकरणों के रखरखाव, भंडारण और सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारियां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि 12 अक्तूबर को बलरामपुर के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज, कंपोजिट स्कूल धुसाह, गैंड़ास बुजुर्ग के कंपोजिट स्कूल टेढ़वा नवाबाद, गैसड़ी के कंपोजिट स्कूल बिलोहा बनकसिया और हरैया सतघरवा के कंपोजिट स्कूल फटवा के शिक्षकों का प्रशिक्षण होगा। इसी दिन पचपेड़वा के कंपोजिट स्कूल मगजगवां, रेहरा बाजार के कंपोजिट स्कूल सहजौरा, श्रीदत्तगंज ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल विशंभरपुर, तुलसीपुर के कंपोजिट स्कूल रजवापुर साहियापुर और उतरौला के कंपोजिट स्कूल भैरमपुर के शिक्षक भी प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 अक्तूबर को बलरामपुर के पीएमश्री कंपोजिट स्कूल सिंघवापुर, पचपेड़वा के कंपोजिट स्कूल बरगदवा सैफ, रेहरा बाजार के कंपोजिट स्कूल कन्या सादुल्लाहनगर, गैंड़ास बुजुर्ग के कंपोजिट स्कूल नगवा, श्रीदत्तगंज के कंपोजिट स्कूल देवरिया मुबारकपुर, उतरौला के कंपोजिट स्कूल महुआ धनी और हरैया सतघरवा के कंपोजिट स्कूल ललिया के शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed