फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers' faces blossomed after getting appointment letters

नियुक्ति पत्र पाकर खिले शिक्षकों के चेहरे

Tue, 19 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Teachers' faces blossomed after getting appointment letters
बलरामपुर। राजकीय स्कूलों में तैनात किए गए 10 नवनियुक्त शिक्षकों को मंगलवार को कलेक्ट्रेट के एनआईसी में जनप्रतिनिधियों ने नियुक्ति पत्र बांटे। नियुक्ति पत्र पाकर शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल गए। सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम /माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का नवनियुक्त शिक्षकों को संवाद सुनाया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट एनआईसी में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, डीएम श्रुति व डीआईओएस गोविंद राम ने राजकीय माध्यमिक स्कूलों के 10 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। नियुक्ति पत्र पाकर उदयराज यादव, अमित कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार जैसिया, मीना, सुरिचा, आशा, सिमोना भारती, श्रद्घा स्वांरकर, पूजा शर्मा व गीतांजलि गंगवार के चेहरे खुशी से खिल गए।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान नवनियुक्त शिक्षकों ने बताया कि उनकी नियुक्ति राजकीय माध्यमिक स्कूलों में आयोग की तरफ से की गई है। इस दौरान कई जिलों के नवनियुक्त शिक्षकों से सीएम व डिप्टी सीएम ने सीधे वार्ता की जिसे यहां के शिक्षकों ने सुना। इस अवसर पर अंकित श्रीवास्तव, अजीज व बृजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed