फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers angry over 25-day summer vacation, will protest today

Balrampur News: 25 दिन के ग्रीष्मावकाश पर भड़के शिक्षक, आज करेंगे प्रदर्शन

Fri, 22 May 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 22 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Teachers angry over 25-day summer vacation, will protest today
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा 25 दिनों के ग्रीष्मावकाश की घोषणा किए जाने के बाद एमएलके पीजी कॉलेज के शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई है। शुक्रवार को शिक्षक संघ की बैठक में विश्वविद्यालय के निर्णय को शिक्षक विरोधी बताया गया। बैठक में शिक्षकों ने सर्वसम्मति से आंदोलन का निर्णय लिया।
विज्ञापन


शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र गिरि ने कहाकि प्रदेश के अधिकांश विश्वविद्यालयों में 40 से 50 दिनों का ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है, जबकि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय केवल 25 दिनों का अवकाश देकर शिक्षकों के हितों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम 45 दिनों का ग्रीष्मावकाश घोषित किए जाने तक शिक्षक सांकेतिक हड़ताल करेंगे और काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। बैठक के दौरान शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से फोन पर वार्ता कर शिक्षकों की नाराजगी से अवगत कराया। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा। रणनीति के तहत मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाएं 23 मई को सुबह 11 बजे अपने-अपने महाविद्यालयों के प्राचार्य कार्यालय के समक्ष एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। बैठक में प्रो. राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. श्रीप्रकाश मिश्र सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed