फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teacher suspended, Principal summoned for reply

अध्यापिका निलंबित, प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

Fri, 26 Nov 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended, Principal summoned for reply
बलरामपुर। सदर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गंगापुर वीरपुर में कार्यभार ग्रहण कर आठ माह से लगातार नदारद सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। मामले में घोर लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया गया है। बीईओ रेहरा बाजार को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट 15 दिन में देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को सदर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गंगापुर वीरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि सहायक अध्यापिका रंजना पांडेय 23 फरवरी 2021 से बिना सूचना के विद्यालय से गायब हैं।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने का पत्र व्यवहार पंजिका पर दर्ज है लेकिन उपस्थित पंजिका पर न तो नम दर्ज है और न ही रंजना पांडेय का हस्ताक्षर है। रंजना पांडेय 24 फरवरी से लगातार अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भी वेतन भुगतान नियमित किया जा रहा है जो घोर वित्तीय अनियमितता है। कंपोजिट विद्यालय गंगापुर वीरपुर के सहायक अध्यापक के पद से रंजना पांडेय को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज के ब्लॉक संसाधन केंद्र से रंजना पांडेय को संबद्ध कर दिया गया है।
निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता पाने के लिए रंजना पांडये को हर माह ब्लॉक संसाधन केंद्र पर नियमित कार्य करने का प्रमाण पत्र अवश्य देना होगा। कंपोजिट विद्यालय गंगापुर वीरपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक रमाशंकर पटेल से मामले में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में जवाब तलब किया गया है।

सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रमाशंकर पटेल के खिलाफ तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी। बीईओ रेहरा बाजार अश्वनी कुमार गुप्ता को मामले की जांच सौंपी गई। बीईओ रेहरा बाजार को 15 दिन के अंदर बीएसए कार्यालय को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed