फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   teacher meeting

शिक्षक शिक्षण कार्य के अलावा नहीं करेंगे काम दूजा

Sun, 07 Jul 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
teacher meeting
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक अब शिक्षण कार्य के अलावा दूसरा काम न करने के लिए लामबंद हो रहे है। शिक्षकों का कहना है कि यदि शासन ने उनकी बात नहीं मानी तो वह आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

यह निर्णय रविवार को नार्मल स्कूल में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया है। बैठक की अध्यक्ष करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने बताया कि शिक्षक आए दिन एमडीएम, ड्रेस, जूता-मोजा व किताब आदि लेने के चक्कर में भाग दौड़ करते हुए दुर्घटना का शिकार हो रहा हैं। इसी चक्कर में गोंडा जनपद के एक शिक्षक की जान चली गई। शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अलावा कोई गैर शैक्षणिक कार्य न लिया जाए।
विज्ञापन

बीते दिनों प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री ने विद्यालय अवधि के दौरान शिक्षकों को मोबाइल पर ऑनलाइन रहने का निर्देश दिया है। इस आदेश का पालन हो सके इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में लिपिक व चपरासी की नियुक्ति की जाए। जिन शिक्षकों की सेवा तीन वर्ष पूरी हो चुकी है उनकी पदोन्नति की जाए। ग्रेडेड लर्निंग व फीडिंग के लिए शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव न बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों की संविलयन प्रक्रिया रद्द करते हुए मानकों का पालन करते हुए नई सूची जारी की जाए। जिन शिक्षकों का सत्यापन पूरा हो चुका है उनका एरियर भुगतान सामूहिक रूप से किया जाए। बैठक में प्रदेश के अंदर दुर्घटना में मारे गए शिक्षकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक को जिला महामंत्री तुलाराम गिरि, धर्मेंद्र शुक्ल, विनोद चौहान व राघवेंद्र मिश्र ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed