फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   teachar protest in balrampur

प्रबंध समिति के विवाद को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन

Mon, 22 Jul 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
teachar protest in balrampur
पबलरामपुर। माडर्न इंटर कॉलेज बलरामपुर के शिक्षकों ने सोमवार को प्रबंध समिति के विवाद को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कलेक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया और समस्या का तत्काल निराकरण कराने की मांग की गई। शीघ्र समस्या का निराकरण न होने पर शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बलरामपुर माडर्न इंटर कॉलेज के शिक्षक हेमंत कुमार तिवारी, एसएन शुक्ला, जेपी शुक्ला, आनंद कुमार शुक्ला, बीके शुक्ला, रामकरन मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, एसपी शुक्ला,ा राजू द्विवेदी, सुधांशु देव, गिरिजा शंकर मिश्रा, अजीत कुमार श्रीवास्तव, सुमंत सिंह, गीता सिंह, पूनम तिवारी, नीलम दूबे व त्रिपति पांडेय आदि ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि पांच जुलाई को शिक्षकों व प्रबंध समिति के विवाद को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन

ज्ञापन में 22 जुलाई से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई थी। शिक्षकों की चेतावनी के बावजूद प्रशासन की तरफ से दोषियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि स्कूल में भ्रष्टाचार व शिक्षकों के अपमान के दोषी ट्रस्टी के खिलाफ अभी तक कार्रवाई न होने से आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों व कर्मचारियों ने फिर से विद्यालय बंद करके आंदोलन शुरू कर दिया है। मांगें पूरी न होने तक पठन-पाठन कार्य भी बंद रहेगा जिससे स्कूल के छात्र-छात्राओं का काफी नुकसान होगा। इन लोगों ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed