फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tableau decorated with Mother's forms

Balrampur News: मां के स्वरूपों की सजाई झांकी

Sun, 22 Oct 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 22 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tableau decorated with Mother's forms
बलरामपुर के मॉडर्न प​ब्लिक स्कूल में मां दुर्गा के स्वरूपों की झांकी निकालती छात्राएं।
तुलसीपुर (बलरामपुर)। मॉडर्न पब्लिक स्कूल नई बाजार में नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी सजाई गई। छात्राओं ने मां दुर्गा के स्वरूप में राक्षस महिषासुर का संहार किया। इसके बाद हुए डांडिया नृत्य में छात्राएं खूब थिरकीं।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राज कुमार जायसवाल ने किया। विद्यालय की छात्रा सुगम मिश्रा, प्राची ओझा, शालिनी ओझा, शिफा राईनी, शिवन्या साहू, सुमन, अनामिका मौर्या, रूबल मोदनवाल व लक्ष्मी ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की वेशभूषा में महिषासुर के वध का मंचन किया। डांडिया नृत्य में लीलावती, अनवी सोनी, आरुषि , जोहरा, प्राची, अन्नपूर्णा, सोनाक्षी प्रतिज्ञा, मुस्कान गुप्ता, अर्पण मिश्रा व इशांसी पांडे ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शगुन जायसवाल, आफरीन, दित्या यादव, महेश वर्मा, नंदनी सोनी, नेहा मोदनवाल, रूपाली वर्मा, नंदलाल बैरागी, शुभम जायसवाल, खुशनसीब, मिथिलेश जायसवाल व गुफरान शामिल हुए। प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed