{"_id":"6261a16418f69406705690ba","slug":"swasthya-mela-balrampur-news-lko6272087179","type":"story","status":"publish","title_hn":"1607 मरीजों का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1607 मरीजों का हुआ उपचार
विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर के सीएचसी पचपेड़वा में फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करते विधायक डॉ. एसपी ?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैसड़ी/पचपेड़वा (बलरामपुर)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गुरुवार को सीएचसी गैसड़ी व सीएचसी पचपेड़वा में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1,607 मरीजों की सेहत की जांच कर उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभागों की तरफ से स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान 55 स्वास्थ्य कर्मियों का डिजीटल हेल्थ आईडी कार्ड एवं आयुष्मान योजना के 62 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया।
सीएचसी गैसड़ी व सीएचसी पचपेड़वा में विधायक डॉ. एसपी यादव व एसीएमओ डॉ. एके सिंघल ने फीता काटकर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। सीएचसी गैसड़ी में अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र आर्या, आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. एनके वाजपेयी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. माही कीर्ति एवं डेंटल सर्जन डॉ. मयंक सिंह ने 560 मरीजों के सेहत की जांच की और स्वस्थ होने के लिए उचित परामर्श व दवाएं दीं। सीएचसी पचपेड़वा में अधीक्षक डॉ. मिथिलेश कुमार, फिजिशियन डॉ. महताब आलम, आर्थोपेडिकल सर्जन डॉ. राकेश कुमार पांडेय, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन कुमार चौधरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नगमा खान तथा डेंटल सर्जन डॉ. मकसूद अहमद ने 1,047 मरीजों का परीक्षण किया और मुफ्त दवाएं वितरित कीं। मेले में मातृ-शिशु कल्याण, टीकाकरण, संचारी एवं गैर संचारी रोग से बचाव, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड आदि के लिए जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के साथ कई अन्य विभागों की तरफ से स्टाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। गैसड़ी में 41 स्वास्थ्य कर्मियों का डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड तथा आयुष्मान भारत योजना के 35 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया। यहां 22 लोगों का टेलीमेडिसिन के जरिए उपचार किया गया। इसी तरह सीएचसी पचपेड़वा के स्वास्थ्य मेले में 15 स्वास्थ्य कर्मियों का हेल्थ आईडी कार्ड तथा 27 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया और 45 मरीजों का टेलीमेडिसिन के जरिए उपचार किया गया। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल को श्रीदत्तगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पीएचसी जोकहिया में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि मेले में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने के साथ योजनाओं की जानकारी भी हासिल करें।