फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Survey campaign started in 800 gram panchayats

आठ सौ ग्राम पंचायतों में शुरु हुआ सर्वे अभियान

Wed, 25 Nov 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Survey campaign started in 800 gram panchayats
बलरामपुर। जिले के आठ सौ ग्राम पंचायतों में शौचालयों का निर्माण कराने के लिए लाभार्थियों की तलाश शुरू कर दी गई है। फेज-2 बेसलाइन सर्वे अभियान चलाकर लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है। 15 दिसंबर तक सर्वे अभियान चलाया जाएगा। बेसलाइन सर्वे के लिए 125 टीमों का गठन किया गया है। गांव-गांव भ्रमण करके टीमें लाभार्थियों का चयन करेंगी जिनके घरों में अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत फेज-2 बेसलाइन सर्वे अभियान 20 नवंबर से शुरू कर दिया गया है। बेसलाइन सर्वे के लिए दो-दो सदस्यों वाली 125 टीमें गठित कर दी गई हैं। 127 स्वच्छाग्राहियों व 123 सफाई कर्मियों को दो-दो सदस्यों वाली टीमों में शामिल किया गया है। सभी टीमों को जिले के 800 ग्राम पंचायतों के राजस्व ग्रामों व मजरों में 15 दिसंबर तक छूटे हुए लोगों की शौचालय निर्माण के लिए तलाश करने की जिम्मेदारी दी गई है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के डीसी योगेश कुमार, राजकुमार जायसवाल, फील्ड ट्रेनर सौम्य मदान व अमित कुमार श्रीवास्तव को बेसलाइन सर्वे की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण निदेशक किंजल सिंह के निर्देश पर बेसलाइन सर्वे अभियान शुरू कर दिया गया है। सर्वेक्षण कार्य के दौरान टीमों को परिसंपत्तियों की जियो टैंगिंग भी कराने का निर्देश दिया गया है। डीपीआरओ ने ग्रामीणों से अपील किया है कि जिन लोगों को अभी तक शौचालय निर्माण कराने का लाभ नहीं मिला है ऐसे लोग टीम को सहयोग करके अपना ब्योरा उपलब्ध करा दें जिससे उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed