फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   surprise visits of three Goshalas

गोशालाओं में अव्यवस्था मिली तो होगी कार्रवाई

Mon, 15 Jul 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
surprise visits of three Goshalas
बलरामपुर। जिले के गोशालाओं में अव्यवस्था मिलने पर संबंधित अफसर व कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। शासन की मंशा के अनुसार गोशालाओं में व्यवस्थाएं न पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बातें आयुक्त देवीपाटन मंडल महेंद्र कुमार ने सोमवार को जिले के तीन गोशालाओं का ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण कर अफसरों व कर्मियों को दिशा-निर्देश देते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से शासन स्तर से गोशालाओं में इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं उसी तर्ज पर व्यवस्थाएं हरहाल में सुनिश्चित कराएं। सबसे पहले मंडलायुक्त ने सदर ब्लॉक के सिरसिया गांव में बने गो शाला का निरीक्षण किया। आयुक्त ने गायों के खाने के लिए चारा, भूसा व पानी की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

गोशाला में रखी जाने वाली गायों के लिए चारा व भूसे का इंतजाम कराने तथा पानी की उपलब्धता के लिए चरागाह में तालाब की खुदाई कराने का निर्देश दिया। चारागाह के अंदर उगाई गई घास का भी निरीक्षण किया और गोशाला में छायादार पौधे लगवाने का निर्देश दिया। इसके बाद मंडलायुक्त ने भीखपुर व नौबस्ता गोशाला का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीखपुर गोशाला में ग्राम प्रधान को गायों के लिए चारा, भूसा के साथ-साथ चोकर आदि का इंतजाम कराने की जिम्मेदारी सौंपी। ग्राम प्रधान छोटू पांडेय ने आयुक्त से बताया कि गायों के लिए गोशाला में सभी इंतजाम किए गए है। जिला पंचायत के कांजी हाउस के निरीक्षण में खामियां मिलने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed