{"_id":"677bffaf92256b2ca20ac175","slug":"sun-came-out-after-the-clouds-got-relief-from-cold-balrampur-news-c-99-1-slko1019-119257-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बदली के बाद निकली धूप, ठंड से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बदली के बाद निकली धूप, ठंड से मिली राहत
विज्ञापन
बलरामपुर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। चार दिनों तक बदली और सर्द हवाओं से लोग ठंड से कांपते रहे, वहीं सोमवार की सुबह धूप निकलने पर ठंड से कुछ राहत मिली। सुबह 10 बजे के बाद मैदान व पार्कों में बच्चे खेलते नजर आए। शाम होते ही फिर से सर्द हवाएं चलने लगीं। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेते नजर आए।
चार दिनों तक बदली रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई थी। सोमवार की सुबह तेज धूप निकली तो ठंड का असर कुछ कम हुआ। दिन भर तेज धूप के चलते लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। शाम के समय पछुआ हवा चलने से फिर ठंड बढ़ गई और गलन के चलते लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि शहर के 13 प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, साथ ही रैन बसेरे भी चल रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधक अरुण सिंह ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। डीएम पवन अग्रवाल सभी तहसील क्षेत्रों में अधिकारियों की टीम गठित कर अलाव व रैन बसेरे का नियमित निरीक्षण करवा रहे हैं। जरूरतमंदों को कंबल का वितरण भी कराया जा रहा है।