फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sulfur free sugar will be made in Tulsipur sugar mill

तुलसीपुर चीनी मिल में बनेगी सल्फर मुक्त चीनी

Sun, 22 Nov 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Sulfur free sugar will be made in Tulsipur sugar mill
बलरामपुर के शुगर कंपनी तुलसीपुर में पेराई सत्र का शुभारंभ करते गणमान्य लोग - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। हवन-पूजन के साथ रविवार को तुलसीपुर चीनी मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। बीसीएम ग्रुप की तुलसीपुर चीनी मिल में इस बार सल्फर मुक्त चीनी का उत्पादन किया जाएगा। चीनी मिल में इस बार तीन मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा।
विज्ञापन

हवन पूजन के बाद शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, डीएम कृष्णा करुणेश, एसपी देवरंजन वर्मा एवं तुलसीपुर चीनी मिल के इकाई प्रमुख योगेश कुमार सिंह ने डोंगे में नारियल फोड़कर एवं गन्ना डालकर नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया। डोंगे में सर्वप्रथम शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के फार्म हाउस से आया गन्ना डाला गया।
विज्ञापन

इकाई प्रमुख ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि 60 हजार क्विंटल गन्ना पेराई प्रतिदिन की जाएगी। इसे बढ़ाकर 85 हजार क्विंटल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उप महाप्रबंधक गन्ना डॉ. आरपी शाही एवं महाप्रबंधक प्रशासन आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि चीनी मिल प्रशासन द्वारा गन्ना किसानों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को किसी भी तरह की समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसानों से साफ-सुथरा एवं ताजा गन्ना लाने की अपील की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद, पीके मिश्रा, योगेंद्र सिंह, सत्य नरायन मिश्रा व वीएस चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed