{"_id":"6175928d07c5b43b5f593c89","slug":"suhagins-keep-fast-for-the-long-life-of-husband-balrampur-news-lko601547376","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत
विज्ञापन
बलरामपुर में करवा चौथ त्यौहार में अपने पति एसएसपी शैलेश पांडेय के साथ पूजा करती डीएम श्रुति ।
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सुहागिनों ने रविवार करवा चौथ का निर्जला व्रत रखकर पतियों के दीर्घायु की कामना की। शाम होते ही सुहागिन करवा चौथ की पूजा के लिए जगह-जगह एकत्र हो गई।
पूजा का सिलसिला रात में चंद्रोदय तक चलता रहा। पूजा अर्चना कर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के साथ-साथ परिवार की खुशहाली व सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगा। चंद्र दर्शन कर सुहागिनों ने पतियों के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का परायण किया।
सनातन धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन निर्जला व्रत रखकर चंद्र दर्शन व पूजन से अखंड सुहाग का आशीर्वाद प्राप्त होता है। रविवार को जिले में करवा चौथ की धूम रही।
विज्ञापन
घरों में सुहागिनों द्वारा सवेरे से ही व्रत व पूजा की तैयारियां शुरु कर दी गई थी। शाम के समय जगह-जगह सुहागिनें सज-धज कर करवा चौथ पूजन के लिए एकत्र हुई। महिलाओं ने एक दूसरे को करवा चौथ की कथा सुनाते हुए पूजा अर्चना की।
पूजा-अर्चना का यह सिलसिला चंद्र दर्शन तक जारी रहा। पूजा अर्चना करते हुए सुहागिनों ने अखंड सुहाग के साथ परिवार की खुशहाली एवं सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। देर शाम चंद्रोदय होने पर सुहागिनों ने चंद्र दर्शन कर पति की लंबी आयु की कामना की। चंद्रदर्शन के बाद सुहागिनों ने पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का परायण किया।