फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sugarcane farmers protest against illegal collection

अवैध वसूली के खिलाफ गन्ना किसानों का प्रदर्शन

Sun, 05 Jan 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers protest against illegal collection
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में प्रेसवार्ता को संबोधित करते टूर्नामेंट सचिव डॉ. आरके पांडेय व ? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हाकी टूर्नामेंट का उद्घाटन सात जनवरी को एमएलके महाविद्यालय के हाकी मैदान में होगा। टूर्नामेंट में देश की 14 नामचीन टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 61 हजार, उपविजेता टीम को 41 हजार व मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

एमएलके महाविद्यालय प्राचार्य एवं टूर्नामेंट सचिव डॉ. एनके सिंह ने रविवार को पुस्तकालय सभागार में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि घास के मैदान पर खेले जाने वाले टूर्नामेंटों में यह टूर्नामेंट विशेष स्थान रखता है। बी ग्रेड वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन सात जनवरी से 11 जनवरी तक किया जाएगा। टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए चार सचिव डॉ. मोहिउद्दीन अंसारी, डॉ. आरके पांडेय, डॉ. आलोक शुक्ला व डॉ. राजीव रंजन नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

फील्ड की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। टूर्नामेंट में सिग्नलकोर जालंधर, एसएसबी लखनऊ, करन सिंह हाकी एकेडमी करनाल, आरटीलरी नाशिक, हाकी अमरावती, हाकी उत्तराखंड, एमपी एकेडमी भोपाल, यूपी पुलिस लखनऊ, स्पोटर्स हास्टल सैफई, एनईआर गोरखपुर, मेघबरन सिंह कॉलेज करमपुर गाजीपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, सीडीए बलरामपुर एवं स्टार इलेवन बलरामपुर की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 61 हजार, उपविजेता टीम को 41 हजार, मैन आफ द टूर्नामेंट को 10 हजार तथा प्रत्येक मैच में मैन आफ द मैच को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रेसवार्ता के बाद आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने मैदान पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. प्रेम कुमार सिंह, डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान व खेल प्रशिक्षक डीपी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed